Search

October 22, 2026 7:22 pm

लंबित मामलों को लेकर एसडीपीओ ने किया नगर थाना का निरीक्षण।

स्वराज सिंह

पाकुड नगर थाना के निरक्षण हेतु पहुंचे एसडीपीओ डीएन आजाद,कई ऐसे पुराने केस है,लंबित मामला को लेकर समीक्षा बैठक की गई,एसडीपीओ डीएन आजाद व प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना प्रभारी अजय आर्यन की केस के निष्पादन को लेकर समीक्षा बैठक किया,उन्होंने कहा कई ऐसे केस है जिनके मामले कोर्ट में चले गए है उनको छोड़ मामले के निष्पादन को लेकर गहन मंथन की गई,थाना क्षेत्र में शांति बहाल रहे,अपराध पर लगाम रहे इन सब मुद्दों पर फोकस किया गया।एसडीपीओ डीएन आजाद ने बताया की लंबित मामलों को लेकर बैठक की गई और भी कई मामले है जिनको लेकर चर्चा की जा रही है। मौके पर प्रशिक्षु डीएसपी अजय आर्यन,पुलिस निरीक्षक, एस आई अभिषेक कुमार, एस आई गौरी शंकर प्रसाद,एएसआई सनातन मांझी के अलावा कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!