सुदीप कुमार त्रिवेदी
पाकुड़, स्थानीय विद्यालय डी ए वी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में सोमवार को कर्मचारी भविष्य निधि से जुड़े कर्मचारियों एवं पेंशनरों की समस्या निपटारे हेतु निधि आपके निकट के तहत कर्मचारियों एवं पेंशनरों की समस्या और शिकायतों का निपटारा किया गया। ई पी एफ ओ कार्यालय रांची से आए एनफोर्समेंट ऑफिसर संजय कुमार एवं वरीय एस एस ए सुदर्शन प्रसाद ने बताया कि इस बार कैंप में पेंशनरों की समस्या का निपटारा के लिए डी ए वी विद्यालय का चयन किया गया जहां स्थानीय कर्मचारियों के ई पी एफ संबंधित समस्या का निपटारा किया गया। उन्होंने बताया कि यह कैंप एक जागरूकता कैंप था जिसका नियोक्ता एवं कर्मचारियों के शिकायत निवारण मंच और सूचना विनिमय नेटवर्क के रूप में एस एस ए विनय कुमार एवं पी एस आई सी मो फैजल असलम के मदद से सफल संचालन हुआ। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य संजीव कुमार मिश्रा ने सभी पदाधिकारियों को इस शिकायत निवारण मंच हेतु धन्यवाद ज्ञापन किया एवं बताया कि इस प्रकार के कैंप से कर्मचारियों को किसी भी कठिनाइयों का सामना करने में मदद मिलती है।






