Search

May 10, 2026 6:33 pm

कल्याण विभाग की लापरवाही से छात्रावास की छात्राएँ परेशान

सुदीप कुमार त्रिवेदी

बिजली जहाँ एक ओर मनुष्य के जीवन को सुविधाजनक बनाती है तो वहीं यही बिजली पाकुड़ के कुमार कालिदास मेमोरियल कालेज के बालिका छात्रावास की छात्राओं के लिए परेशानी का सबब बन गई है ।
कुमार कालिदास मेमोरियल कॉलेज पाकुड़ के आदिवासी कल्याण बालिका छात्रावास में कई महिनों से बिजली का ये हाल है। छात्रावास के कई कमरे व खिड़की में करंट फैला हुआ है, जो संभावित दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है । छात्रावास में फिलवक्त लगभग 350 छात्रा रहती हैं लेकिन बिजली विभाग की लापरवाही के कारण तमाम छात्राएँ किसी अनहोनी के डर के साए में डर रह रही हैं । कई छात्रा को बिजली का झटका भी लग चुका है जिसकी सूचना कल्याण पदाधिकारी एवं बिजली विभाग को दी गई एवं उक्त समस्या के समाधान के लिए गुहार भी लगाई गई है लेकिन अब तक दोनों विभाग की ओर से इस दिशा में कोई पहल अब तक नहीं किया गया है । इस बाबत छात्रावास की छात्राओं की ओर से बताया गया कि समस्या की सूचना की अब तक कई बार पुनरावृत्ति भी की गई है परंतु वे लोग भय के साए में हर रोज रहने को मजबूर हैं । छात्राओ का कहना है कि अगर समय रहते इसकी कोई पहल नही की गई तो कोई अप्रिय घटना घट सकती है । बताते चले कि गत दिनो कुमार कालिदास मेमोरियल कालेज के आदिवासी छात्र संघ के छात्र नेताओँ ने भी कल्याण विभाग से किसी प्रकार की सुविधा ना मिलने की शिकायत मीडिया के समक्ष कर चुके हैं ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!