Search

June 18, 2026 3:08 am

अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने की बैठक

राजकुमार भगत

भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी को भारी मतों से विजय दिलाकर राजमहल लोकसभा क्षेत्र में कमल खिलाने को लेकर पाकुड़ जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय एवं विधानसभा प्रभारी धर्मेंद्र कुमार की गरिमामय उपस्थिति एवं भाजपा नवीनगर मंडल अध्यक्ष अरुण कु० चौधरी की अध्यक्षता में भाजपा नवीनगर मंडल समिति की बैठक किस्मत कदमसार में वरिष्ठ नेता अक्षय मंडल के आवास में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में पाकुड़ विधानसभा विस्तारक जयप्रकाश यादव, मंडल के उपाध्यक्ष भद्रेश्वर साहा, हारो राजवंशी एवं भुतू कुनाई, महामंत्री सुरेश मंडल, मंत्री लालकृष्ण मंडल, कोषाध्यक्ष साधन रविदास, एसटी मोर्चा अध्यक्ष शिबू हेंब्रम, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मुस्तफा सेख, एसटी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मंगल हांसदा, रफाएत मुर्मू आदि अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!