लॉबीन का असली चेहरा सामने आ गया है, जनता सब समझती है : विजय।
राजकुमार भगत
पाकुड़। मंगलवार को पाकुड़ प्रखंड के ईसाकपुर पंचायत अंतर्गत शैतान खाना गांव में कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जेएमएम के स्वपोषित उम्मीदवार एवं विधायक लोबिन हेंब्रम ने गर्म जोशी के साथ भाग लिया अपने ही पार्टी के सांसद एवं वर्तमान प्रत्याशी विजय हंसदा के खिलाफ जम कर हमला बोला। मिलन समारोह में मनीरामपुर इशाकपुर , शैतान खाना आदि दर्जनों गांव से लोग भाग लिए व रणनीति बनाई। स्वघोषित एवं बागी विधायक ने अपने ही सरकार पर कई आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने कहा कि विजय हसदा क्षेत्र के लिए कोई काम नहीं किया और ना ही कोई जनता को अहमियत दी। वह तो अपने निजी कामों में हर हमेशा व्यस्त रहते हैं। बावजूद विजय हंसदा को टिकट दिया गया। जबकि जनता उनसे नाराज है। जनता सासद के रूप में दूसरा चेहरा देखना चाहते हैं। अन्यथा चुनाव हार जाएंगे। झारखंड का एकमात्र लोकसभा की सीट झामुमो नहीं बचा पाएगी। हम बागी नहीं है, झामुमो का वफादार सिपाही है। इसलिए जनता एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के इस अस्तित्व की लड़ाई में उनके साथ हैं, और एक मात्र सीट बचाने के लिए हम राजमहल लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। एक प्रश्न उत्तर उन्होंने कहा कि अभी भी समय है पार्टी अपना फैसला बदले और हमें टिकट दे। निश्चित रूप से राजमहल लोकसभा सीट से हमें बहुमत प्राप्त होगा और हम जीतेंगे। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में लॉबिन हेंब्रम ने कहा कि यदि पार्टी हमें टिकट नहीं देती है तो जनता जनार्दन हमें टिकट देगी। मैं चुनाव लड़ूंगा और विजय भी हासिल करूंगा यह मेरा विश्वास है।
इस संबंध में विजय हादसा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं लगातार दो बार सांसद रहा हूं और क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद और प्यार प्राप्त हुआ है। इसी का नतीजा है की पार्टी ने हमें बहुत ही सूझबूझ के साथ टिकट दिया है। लोबीन शुरू से ही सरकार विरोधी रहे हैं । असली चेहरा अब सामने आ गया है। बीजेपी से साठ गांठ कर चुनाव प्रभावित करने में जुटे हैं। आज की जनता इतनी बेवकूफ नहीं है। वह सब कुछ समझती है। मैं पूरी ईमानदारी और निष्ठा से क्षेत्र का विकास किया हूं। आगे बहुत कुछ करना बाकी है। इसी संकल्प के साथ हम चुनाव मैदान में हैं और हमें हमारे काम का लाभ मिलेगा । जनता हमारे साथ है।






