Search

June 17, 2026 9:52 pm

गर्मी में लू से बचे, बाहरी गतिविधि करे कम, नींबू पानी छांछ, डाब का करें सेवन : डॉ मनीष।

राजकुमार भगत

पाकुड़। झारखंड राज्य के संथाल परगना कमिश्नरी का पाकुड़ जिला प्रसिद्ध पत्थर उद्योग नगरी में सूर्य देव की बड़ी कृपा बरस रही है। गुरुवार को 45 डिग्री सेल्सियस पारा आंकी गई। ऐसे में जिले वासियों को बड़ी सावधानी की जरूरत है उन्हें लू से बचना होगा। पाकुड़ के जाने माने चिकित्सक डॉक्टर मनीष कुमार सिंहा एवं डॉ दिलीप कुमार भगत कहते हैं कि मानव मात्र को दोपहर 11:00 बजे से 3:00 बजे तक इस धूल भरी गर्म हवा से बचना चाहिए। किसी भी सूरत में अनावश्यक रूप से बाहरी गतिविधि से दूर रहना होगा।बाहर निकलते समय नाक मुंह, गर्दन , चेहरा में सूती वस्त्र से ढकना और छतरी, चश्मा,टोपी और चप्पल का का प्रयोग करें। प्यास नहीं लगने पर भी बार-बार पानी पर्याप्त मात्रा में पीए और हल्के रंग का ढीले छिद्रनुमा सूती वस्त्र पहने। हर हमेशा अपने साथ पानी रखा करें। शराब चाय काफी कार्बोहाइड्रेट शीतल पेय से बचे जो शरीर को निर्जलीत करते हैं। प्रोटीन वाले तैलीय व बासी भोजन न करें। छोटे बच्चों को पालतू जानवरों से दूर रखें। ओ आर एस,घर में बने लस्सी, छन्च्छ,नींबू पानी, तोरानी, कच्चे आम पक्के बेल का शरबत , कच्चा प्याज, खीरा ,तरबूज, मौसमी फल का सेवन करें जो शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करता है। घर में जल का छिड़काव कर ठंडा रखने का प्रयास करें। कहीं से भी आकर तुरंत ठंडा जल का सेवन न करें। नॉरमल पानी पिया करे। भोजन की मात्रा भी थोड़ी कमी करनी चाहिए। साधारण खाना खाएं। पंखे का उपयोग करें। हो सके तो फ्रीज के भी पानी से बचना चाहिए। मिट्टी के घड़े का शुद्ध पानी पीए। यदि चक्कर आता हो या शरीर खराब करता हो तो अपनी इच्छा से दवा ना ले। कभी-कभी दवा का विपरीत असर होता है। डॉक्टर से परामर्श ले कर ही दवा का सेवन करे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!