Search

June 17, 2026 9:53 pm

पुलिस ने हिरणपुर बाजार के मुख्य सड़क से वाहनों को हटाया।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर: (पाकुड़): पुलिस ने गुरुवार को हिरणपुर बाजार स्थित मुख्य सड़क में खड़े वाहनों को हटाकर खाली कराया गया। जिससे कि लोगो की आवागमन सुविधा सुगम हो सके। वही कई छोटे वाहनों को पकड़कर थाना लाया गया। थाना प्रभारी नवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिसबल ने बाजार के लिट्टीपाड़ा पथ में खड़े छोटे बड़े सभी यात्री वाहनों को हटाया। बताते चले कि बाजार स्थित मुख्य सड़क में ऑटो , ई रिक्शा सहित अन्य वाहनों को खड़ी कर दी जाती है।गुरुवार साप्ताहिक हाट के दिन तो दर्जनों की संख्या में छोटे छोटे यात्री वाहनों को सड़क के दोनो ओर खड़ी कर यात्रियों को बैठाया जाता है। जिसकारण सड़क में जाम की स्थिति बन जाती है। वही बड़ी वाहनों की आवागमन होने के साथ सड़क की स्थिति विकट हो जाती है।इसको लेकर पुलिस ने पूर्व में भी कई बार कार्रवाई किया थी , पर कुछ दिनों के बाद जस की तस स्थिति बन जाती है। इस सम्बंध में थाना प्रभारी ने बताया कि सभी को टॉफिक नियमो का पालन करना अनिवार्य है। सड़क में वाहनों की ठहराव के कारण जाम की स्थिति बन जाती है। इस पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाएगा। इस मौके पर एएसआई शुभजित कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।

img 20240502 wa00136124091457960143162

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!