Search

May 10, 2026 4:35 pm

60 वर्ष के रसोइयाओ को मिलेगा वृद्धावस्था पेंशन का लाभ।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर ( पाकुड़ )60 वर्ष के रसोइयाओ को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ दिया जाएगा। गुरुवार को हिरणपुर स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में आयोजित मासिक गुरुगोष्ठी में बीईईओ रफीक आलम ने उपस्थित प्रधान शिक्षकों को जानकारी देते हुए बताया। बीईईओ ने बताया कि विद्यालय में एमडीएम में कार्यरत रसोइया की उम्र 60 हो जाने पर इस लाभ से जोड़ा जाएगा। प्रशस्त एप्प के माध्यम से दिव्यांग बच्चो का सर्वे करना आवश्यक है। इसमे अभी तक 10 विद्यालयों की प्रतिवेदन उपलब्ध नही है। सम्बन्धित शिक्षक जल्द से जल्द सर्वे रिपोर्ट जमा करें। आयुष्मान कार्ड बनाने की दिशा में तीव्र गति से कार्य करे। वही नवोदय की परीक्षा में जो बच्चे उत्तीर्ण हुए है। वह दो दिनों के अंदर स्थानांतरण प्रमाणपत्र , तीन वर्षो की उपस्थिति पंजी , ई विद्यावाहिनी में तीन वर्षो की प्रतिवेदन आदि शामिल है। बीईईओ ने समीक्षा के दौरान एमडीएम की राशि व चावल को लेकर सभी शिक्षकों से विस्तृत जानकारी लिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!