Search

May 10, 2026 4:35 pm

सक्षम एप के सहयोग से दिव्यांग भी कर सकेंगे आसानी से मतदान.

राजकुमार भगत

पाकुड़। दिव्यांगजन व्यक्ति भी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान कर सकें इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग दिव्यांगजनों को विशेष सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सक्षम ऐप विकसित किया गया है। सक्षम ऐप दिव्यांगजनों को मतदान के लिए पंजीकरण करने,अपना मतदान केंद्र को खोजने और वोट डालने में मदद करने के लिए कई सुविधाएं प्रदान करेगी। उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने कहा कि राजमहल लोकसभा क्षेत्र के दिव्यांग मतदाता सक्षम ऐप का इस्तेमाल कर आसानी से मतदान कर सकेंगे।देश के निर्माण में अपना योगदान दे सकें। उन्होंने कहा कि सक्षम ऐप को गूगल प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!