Search

June 17, 2026 7:18 pm

सुरेन राज ने एक 4 वर्षीय बच्ची के लिए किया रक्तदान।

राजकुमार भगत

पाकुड़। सदर अस्पताल सोनाजोडी में इलाजरात बरहरवा प्रखंड अंतर्गत अंधारकोठा निवासी आतिया सुलताना जिनके शरीर में खून की कमी होने के कारण डॉक्टर ने मरीज के परिजनों को खून चढ़ाने का निर्देश दिया गया । मरीज के परिजनों ने समूह के सचिव नाफिसुल आलाम से संपर्क किया और नाफिसुल समूह के सदस्य को रक्तदाता खोजने को कहा। अब्दुर रब(सहिद)रक्तदाता को इसकी जानकारी शिवपुरी कॉलोनी के रहने वाला सुरेन राज सरकार को दिया और सुरेन बिना वक्त गवाएं तुरंत ही रक्तदान करने के लिए तैयार हो गए और रक्त अधिकोष में पहुंचकर रक्तदान किया।।,इससे पहले भी सुरेन चार बार रक्तदान कर चुके है ये उनका पांचवी बार रक्तदान है। मरीज के परिजनों को रक्त मिलते ही काफी खुशी हुई और मरीज का इलाज संभव हो पाया।
मौके पर समूह के सचिव नाफिसुल आलाम,सह अध्यक्ष अब्दुर रब(साहिद) और रक्त अधिकोष के कर्मचारी पीयूष दास जी मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!