राजकुमार भगत
पाकुड़ । मौसम केंद्र राँची के अनुसार 4 मई से मौसम में परिवर्तन आने की संभावना है। हालांकि इस सप्ताह तक लू से राहत मिलने वाली नहीं है। इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है ।सोमवार से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक पारा में गिरावट होने की संभावना है। 3 एवं 4 मई को आसमान साफ रहेगा। किंतु आंशिक रूप से बादल आते जाते रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग रांची के अनुसार झारखंड के उत्तर पूर्वी भाग गिरिडीह धनबाद देवघर दुमका गोड्डा जामताड़ा पाकुड़ साहिबगंज में 6 से 8 मई के बीच गरज के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी तो कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इस बीच अलर्ट भी जारी किया गया है। 4 से 5 मई पश्चिमी सिंहभूम पूर्वी सिंहभूम और गोड्डा , पाकुड़ साहिबगंज में तेज गर्म हवा चल सकती है। फिलहाल एक सप्ताह तक राहत की कोई विशेष उम्मीद नहीं की जा सकती। किंतु शने शने तापमान में गिरावट आंकी जा सकती है।।





