मैं भी इलेक्शन एम्बेसडर सोशल मीडिया कैम्पेन में जिलावासी अवश्य लें भाग: डीसी।
सतनाम सिंह
पाकुड़: लोकसभा आम निर्वाचन में व्यापक रूप से मतदाता जागरूकता हेतु 07 मई को संध्या 06 से 08 बजे के मध्य सभी सोशल मीडिया हैंडल्स पर हैशटैग में 8 बजे तक #MainbhiElectionAmbassador
सोशल मीडिया कैंपेन संचालित किया जाएगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने बताया की स्वीप के तहत विभिन्न स्टेकहोल्डर्स यथा विद्यालय के विद्यार्थियों, सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर्स, मीडिया, चैंबर ऑफ कॉमर्स, लेबर यूनियन, एनयूएलएम,जेएसएलपीएस, कॉर्पोरेट्स, यूएलबी, बीएजी आदि के सहयोग से मतदाता जागरूकता हेतु उक्त गतिविधियों का संचालन किया जाना है एवं वीडियो, फोटो 07 मई को हैशटैग में भी इलेक्शन एम्बेसडर के साथ संध्या 06 से 08 बजे के बीच अपने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर अपलोड कराया जाना है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि इस अभियान के तहत दिनांक 07 मई 2024 को संध्या 5 बजे सभी मतदान केन्द्रों पर गठित बूथ अवेयरनेस ग्रुप की बैठक आयोजित करते हुए उक्त मतदाता शपथ का प्रतिज्ञापन एवं मतदाता जागरूकता संबंधी विविध गतिविधियां संचालित की जाएगी।उक्त अभियान में पाकुड़ जिले के सभी स्कूल व कॉलेज के बच्चे, इंफ्लुएंसर, सेलेब्रिटी समेत आम नागरिक अवश्य भाग लें। इस बीच हर नागरिक मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने और निर्वाचन के महापर्व को उत्साहपूर्ण ढंग से मनाने के लिए अपने निर्वाचन कार्यों के डिजिटल कंटेंट को सोशल मीडिया पर अवश्य अपलोड करें और इस मुहिम का हिस्सा बने।





