Search

June 10, 2026 7:02 am

सखी मंडल की महिलाओं ने स्वीप के तहत मतदान के लिए लोगों को किया जागरूक, लिया संकल्प

बीडीओ ने सखी मंडल महिलाओं के साथ निकाली मतदाता जागरूकता रैली।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर )पाकुड़ )लोकसभा आम चुनाव में शत प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसी उद्देश्य से मतदाता जागरूकता को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत अंबेडकर चौक से सुंदरपर गांव ,हिरणपुर बाजार तक सखी मंडल की दीदियों ने बीडीओ टुडू दिलीप की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।
रैली में सखी मंडल की दीदियो द्वारा लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है , मतदान करना ,आपका वोट आपकी ताकत, सारा काम छोड़ कर दो सबसे पहले वोट आदि स्लोगन लगाया गया।मौके पर बीपीओ मनरेगा ट्विंकल चौधरी , प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक कुंदन कापरी, थैमेटिक कॉर्डिनेटर शंकर तिवारी, सामुदायिक समन्वयक, आईपीआरपी , जेंडर सीआरपी, बिआरपी समेत अन्य मौजूद रहे।

img 20240503 wa00483875624306917223142

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!