Search

May 17, 2026 10:09 am

जिदतो गर्ल्स हाई स्कूल में लीगल लिटरेसी के तहत् दी गई विधिक जानकारी

सुदीप कुमार त्रिवेदी

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर आज सचिव अजय कुमार गुड़िया के मार्गदर्शन में विधिक जागरूकता शिविर लीगल लिटरेसी क्लब जिदतो गर्ल्स हाई स्कूल में अयोजित की गई।
उक्त कार्यक्रम के तहत पीएलवी कमला राय गांगुली एवम् शिक्षिका जॉली मरांडी ने संयुक्त रूप से किशोर समस्या जो तनाव,गलत संगत ,समेत अन्य दबाव सही निर्णय न लेने से कम उम्र में गलत दिशा पर चले जाते हैं इन सभी से कई बचे उनके हित और उनके अवस्था प्रारंभिक, मध्य, और अंतिम का जिक्र करते हुए कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही कनूनीतौर छात्रा को मजबूत करने के लिए उनके मौलिक अधिकार मौलिक कर्तव्य पर प्रकाश डालते हुए जागरूक किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ से मिलने वाली मुफ्त कानूनी सहायता के बारे विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर पीएलवी, शिक्षिका समेत कई संख्या में छात्रा उपस्थित रही।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!