Search

May 17, 2026 9:54 am

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटने से चालक की मौत।

अमर भगत

अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र गोबिंदपुर साहेबगंज हाइवे पर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया,ट्रैक्टर के पलटने से चालक की मौत हो गई है,प्राप्त जानकारी के अनुसार अमड़ापाड़ा हाट से खरीदारी कर लौट रहे सोनालिका ट्रैक्टर जेएच 16एच 8818 अनियंत्रित होकर पलट गया,ट्रैक्टर के पलटने से चालक सुकलाल गंभीर रूप से घायल हो गया,चालक की स्थित नाजुक देख ग्रामीणों के द्वारा थाना प्रभारी को घटना की सूचना दी गई,खबर प्राप्त होते ही बिना समय गंवाए घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से चालक को बेहतर इलाज के सीएचसी फतेहपुर भेजा जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया की चालक सुकलाल थाना क्षेत्र के चटरापहाड़ गाँव का रहने वाला है, ट्रैक्टर के पलटने से चालक सुकलाल की मौत हो है जिसकी जानकारी उनके परिजन को दे दी गई है और ट्रैक्टर को जप्त कर थाना लाया गया है,मौके पर एसआई मृत्युंजय कुमार सिंह ,एएसआई अरुण कुमार राम और पुलिस बल मौजूद रहे।

img 20240504 wa01331226904383957570538

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!