स्वराज सिंह
पाकुड़ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने शनिवार को पाकुड़ नगर थाना परिसर में बने रहे नए महिला थाना भवन के निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने थाना परिसर में घूम-घूम कर साफ-सफाई का जायजा लिया। और पुराने बिल्डिंग को तोड़कर साफ सफाई का दिशा निर्देश दिये। संवेदक को जल्द से जल्द थाना भवन को पूर्ण रूप से कंप्लीट करते हुए पूरे थाना परिसर को साफ-सफाई करने का भी निर्देश दिया गया। साथ ही थाना प्रभारी को नियमित गश्ती करने, थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध कार्य नहीं होने देने एवं अपनी समस्या को लेकर थाना पहुंचने वाले आम जनता के साथ कुशल व्यवहार करते हुए उसके समस्या का समाधान करने का निर्देश सभी पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया है। इस अवसर पर डीएसपी सह नगर थाना प्रभारी अजय आर्यन सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।







