Search

May 10, 2026 3:19 pm

राजेश ने रक्तदान कर 26 वर्षीय गर्भवती महिला की बचाई जान

राजकुमार भगत

पाकुड़ : सत्य सनातन संस्था के सदस्य नामुपाड़ा निवासी राजेश दत्ता ने शनिवार को महेशपुर प्रखंड के शहरग्राम निवासी 26 वर्षीय रितु देवी को रक्तदान कर बचाया जान, संस्थांके जिला अध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि महेशपुर प्रखंड के शहरग्राम निवासी मिथुन साहा की पत्नी गर्भवती है ।जिनको प्रसव पीड़ा होने के कारण सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने रक्त चढ़ाने का सलाह दिया ।मिथुन शाह ने रक्त के लिए संस्था के जिला अध्यक्ष राहुल सिंह से संपर्क किया । राहुल सिंह ने रक्त के लिए पाकुड़ नगर के नामूपाड़ा निवासी राजेश दत्ता से संपर्क किया । राजेश दाता ने रक्त के महत्व को समझते हुए बिना किसी समय गवाए पुराना अस्पताल स्थित रक्त अधिकोष गृह में पहुंचकर अपना रक्तदान कर प्रसूता की जान बचाई ।रक्तदाता का यह दूसरा रक्तदान है उन्होंने कहा कि रक्तदान करके देखिए अच्छा लगता है । अपने रक्तदान से किसी का जीवन बचता है इससे बढ़कर सौभाग्य की बात क्या है । वही मिथुन शाह ने रक्त प्राप्ति के बाद संस्था के सदस्यों एवं रक्तदाता को हृदय से धन्यवाद दिया। मौके पर संस्था के संयुक्त सचिव अजय भगत, संस्था के नगर सचिव हर्ष भगत, विशाल यादव, सत्यम भगत , कर्मचारी पियूष सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!