उक्त अभियान में बीपीआरो त्रिदिप शील, थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह सहित अन्य कर्मियों ने घूम-घूम कर चला रहे थे अभियान
अब्दुल अंसारी
पाकुडिया (पाकुड )लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन के द्वारा व्यापक रूप से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को बीडीओ साइमन मरांडी, थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह एसआई कन्हैया कुमार यादव बीपीआरओ त्रिदीप शील ने संयुक्त रूप से इंडियन गैस टंकी सहित प्रखंड क्षेत्र में घूम घूम कर मतदान जागरूकता हेतु सभी वाहनों में चुनाव की स्टिकर लगाया। आगामी एक जून राजमहल लोकसभा चुनाव की मतदान को लेकर आम मतदाताओं को जागरूक करने की उद्देश्य से बीडीओ ने दो पहिये व चार पहिये वाहनों व रसोई गैस टंकी में मतदान जागरूकता का स्टिकर लगाया गया। बीडीओ साइमन मरांडी ने कहा की आगामी चुनाव में ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान करे। इसी उद्देश्य को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया है। सभी मतदाता इस चुनाव में शरीक होकर मतदान करे।








