सतनाम सिंह
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने सोमवार को समाहरणालय के निचले तलें में बनें सामग्री कोषांग का निरीक्षण किया। यहां के कामकाज को देखा। अधिकारियों तथा कर्मियों को पूरी सावधानी से काम करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने कहा कि चुनाव के लिए अगर किसी सामग्री की कमी है तो फिर इसकी सूची बनाकर निर्वाचन शाखा को सौंपे। वहां से सामग्री की आपूर्ति कर दी जाएगी। मतदानकर्मियों के लिए जरूरी सामान की पैकेजिंग के बारे में भी उन्होंने जानकारी ली। पूरी लगन के साथ बगैर किसी कोताही के काम करने का निर्देश दिया गया। मौके पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, जिला कल्याण पदाधिकारी लक्ष्मण हरिजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।






