सुदीप कुमार त्रिवेदी
Also Read: कोल कंपनी की मनमानी के खिलाफ 18 अप्रैल से अनिश्चितकालीन चक्का जाम, ट्रांसपोर्टरों का अल्टीमेटम।
पाकुड़ शहर के मुख्य सड़कों व गली कूचों तक अपनी पहुँच बनाने वाले टोटो ई रिक्शा के परिचालन को लेकर इन दिनो प्रशासन काफी सक्रीय हो चुका है । आज पाकुड़ के सड़कों पर चलने वाले बिना नंबर वाले टोटो पर कार्यवाही करते हुए जिला परिवहन विभाग ने लगभग 70 के आसपास टोटो ई रिक्शा को पकड़ कर नगर थाने के हवाले किया । बताते चले कि इससे पहले भी टोटो ई रिक्शा की धरपकड़ की गई थी एवं जुर्माने वसूले गए थे । परिवहन कार्यालय के पदाधिकारी के द्वारा सभी टोटो संचालक को रजिस्ट्रेशन हेतु नोटिस दिया जा रहा है,जब तक जप्त टोटो का रजिस्ट्रेशन पूर्ण नही हो जाता वो सभी टोटो पुलिस विभाग में जप्त रहेंगे।समाचार लिखे जाने तक विभागीय कार्यवाही चल रही थी ।







