Search

May 17, 2026 4:25 am

स्टेट बैंक से निकलवाए पैसे, बाहर खड़ी बाइक के डिक्की से हुई चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीर।

बजरंग पंडित

पाकुड़: बैंक से पैसे निकलवाकर पैसों से भरा बैग बाइक के डिक्की में रखना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। पैसे रखने वाले व्यक्ति का ध्यान कुछ देर के लिए इधर-उधर हुआ तो पलक झपकते ही चोर बैग लेकर फरार हो गए। दरअसल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहसपुर निवासी नूरनबी शेख ने पाकुड़ शहर के स्टेट बैंक बाजार शाखा के बाहर बाइक खड़ी कर स्टेट बैंक से 53 हजार 4 सौ रुपए निकासी की। पैसे निकासी कर जब वाहन के पास आया अपने बाइक के डिक्की में पैसे डालने के लिए डिक्की को खोला और रुपया से भरा थैला को रख दिया तभी शातिर चोर ने पीछे से आकर पैसे नीचे गिरने की बात कही। पैसे से भरा डिक्की खुला छोड़ जैसे ही 10 के नोट को उठाने लगा तभी उस शातिर चोर ने डिक्की में भरे रुपए की थैला को उठाकर ले चलता बना। रहसपुर निवासी नुरनबी ने नगर थाने में शिकायत देकर बताया कि सुबह वो बीड़ी फैक्ट्री का पैसा 53 हजार 4 सौ रुपए एसबीआई की बाजार ब्रांच से पैसे निकलवाने आया था। उसने बैंक से चेक के माध्यम से पैसा निकलवाए और एक थैले में रख लिए। बैंक से बाहर आकर उसने बाइक के डिक्की पर थैला रखा और गिरे हुए पैसा को उठाकर गिनने लगा। इसी दौरान किसी ने बैग से रुपए चोरी कर ले गए। जिनके बारे में कुछ पता नहीं चला। प्रशिक्षु डीएसपी सह नगर थाना प्रभारी अजय आर्यन ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है जल्द ही इससे जुड़े लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

img 20240507 wa00686807788393699712433
img 20240507 wa006698726761599224010
img 20240507 wa00672638316676119697285

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!