Search

May 17, 2026 2:31 am

पाकुड से हज यात्रियों का जत्था मक्का मदीना के लिए रवाना

सुदीप कुमार त्रिवेदी

पाकुड़: सऊदी अरब स्तिथ मक्का और मदीना जाना हर मुसलमान का सपना है, हर वर्ष लाखों की संख्या में देशभर के मुसलमान वहां जाते है, हज सफर के लिए पाकुड़ जिला से हाजियों का जत्था बुधवार को बालूघाट ट्रेन से कार्योडीह लिट्टीपाड़ा, हिरणपुर, पाकुड़ से कोलकाता के लिए रवाना हुआ। समद अली एवं अन्य हाजी को हज पर जाने वाले को विदाई किया पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर हज पर जाने वाले यात्रियों के रिश्तेदार दोस्त के अलावे शहर के लोग भी मौजूद रहे। लोगों ने हज यात्रियों से हज के दौरान देश मे अमन शांति व खुशहाली के लिए दुआ करने की अपील की. इस बार झारखंड बिहार के सभी हज यात्री कोलकाता से उड़ान भरेंगे. 8 मई को जद्दा के लिए उड़ान भरेंगे। समद अली साहब को छोड़ने स्टेशन पहुंचे अजीजुल इस्लाम, नारायण भगत, मो. मनोबर आलम, विकास साहा, कमलेश साहा, शाहिद इक़बाल, दौलत मोमिन, इशहाक अंसारी आदि मौजूद थे। मुल्क की सलामती, अमन की दुआ की दरख्वास्त के साथ रुकसती।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!