सुस्मित तिवारी
हिरणपुर (पाकुड़): अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण केरकेट्टा ने मंगलवार को हिरणपुर प्रखंड के कई संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। एसडीओ ने मध्य विद्यालय रानीपुर स्थित बूथ संख्या 170 व 171 का अवलोकन किया। जहां एसडीओ ने मतदान केंद्र को लेकर ग्रामीणों से आवश्यक जानकारी लिया। इसके बाद बीएलओ अशोक यादव से मतदाताओं से सम्बंधित जानकारी प्राप्त किया। जिसमें बताया कि विद्यालय के इस दो बूथ में रानीपुर व हिरणपुर खास के लोग मतदान करते है। इसके बाद मतदान केंद्र की भवन , शौचालय की स्थिति , पेयजल , रेम्प , बिजली आदि का निरीक्षण किया। मतदान के दिन महिला पुरुषों की अलग अलग पंक्तिबद्ध रूप से मतदान प्रक्रिया करने का निर्देश बीएलओ को दिया गया। एसडीओ ने ग्रामीणों की सुझाव पर आश्वस्त किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में अलग अलग मतदान केंद्र स्थल को लेकर प्रयास किया जाएगा। वही सेक्टर बूथ को लेकर बीडीओ टुडू दिलीप को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। ग्रामीणों से अपील करते हुए एसडीओ ने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराना है। इसमे सभी की सहयोग की आवश्यकता है।इसके बाद एसडीओ ने हिरणपुर स्थित मॉडल प्लस टू विद्यालय के दो बूथ का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया गया। इस मौके पर अंचलाधिकारी मनोज कुमार , बीपीओ ट्विंकल चौधरी आदि उपस्थित थे।






