Search

May 10, 2026 10:16 am

राजमहल से एआईएमआईएम के प्रत्याशी पौल सोरेन ने भरा पर्चा।

शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, पीजी, मेडिकल ,इंजीनियरिंग कॉलेज की पढ़ाई शुरू करना हमारी प्राथमिकता

सतनाम सिंह

पाकुड़ । राजमहल लोकसभा क्षेत्र से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ए आई एम आई एम (AIMIM ) के प्रत्याशी पौल सोरेन मंगलवार को पूरी लव लश्कर के साथ अपना नामांकन पत्र निर्वाचन कार्यालय में उपायुक्त के समक्ष दाखिल करते हुए जीत का दावा किया । मौके पर ए आई एम आई एम के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर सहित दर्जनों कार्यकता उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष मो. शाकिर जी ने कहा राजमहल लोकसभा क्षेत्र में 33% मुस्लिम मतदाता है। हमारी पार्टी सभी धर्म जाति को लेकर चलने वाला पार्टी है। एआईएमआईएम प्रत्याशी पौल सोरेन ने कहां की वैसे तो हमारी जीत निश्चित है । जीतने के बाद मेरा पहला प्राथमिकता रहेगा शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, पाकुड़ में पीजी की पढ़ाई, मेडिकल कॉलेज इंजीनियरिंग कॉलेज की पढ़ाई चालू करेंगे। उन्होंने बताया कि ए आई एम आई एम के पार्टी सुप्रीमो बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी का कार्यक्रम पाकुड़, गुमानी, उधवा, महेशपुर में होना तय हुआ। उन्होंने कहा कि इस बार माहौल बहुत अच्छा है। हमारी पूरी उम्मीद है कि हमारी पार्टी अच्छे मार्जिन से जीत दर्ज करेगी।इस बार नहीं तो कभी नहीं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!