Search

October 22, 2026 12:33 am

जमकर हुई बारिश से ऊष्म भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत।

राजकुमार भगत

पाकुड़। बंगाल की खाड़ी के मध्य पश्चिमी भाग में एंटी साइक्लोन सरकुलेशन के प्रभाव से नम हवाओं का रूप झारखंड की ओर है । इसके प्रभाव से झारखंड के कई हिस्सों में ओलावृष्टि की संभावनाएं हैं। इसका प्रभाव पाकुड़ में भी देखने को मिला। जहां एक और ऊष्म भरी गर्मी से लोग परेशान हो रहे थे वहीं जमकर हुई बारिश ने पाकुड़ के अबू हवा और दशा को बदल दिया है ।मौसम पूरी तरह से सुहावना हो गया है । ऊष्म भरी गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली है । करीब 3:45 से 4:45 बजे तक जमकर बारिश हुई । 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गरज के साथ हवा चली। पारा लुढ़ककर 30 से 32 डिग्री सेल्सियस पर आ गई। इस बारिश से आम के फसल को लाभ प्राप्त हो सकता है। बारिश नहीं होने की वजह से इस वर्ष के आम में इसका गहरा प्रभाव पड़ा है। आम के फसल इस बार छोटे हुए हैं। अगर शहर की बात करें तो कई हिस्सों में कुछ देर के लिए पानी से जाम की स्थिति बनी रही। समुचित नल की सफाई नहीं होने से कहीं-कहीं जल जमाव की स्थिति बनी रही। वही रेलवे स्टेशन के समीप बने अंडर ब्रिज के नीचे घुटने भर पानी भर जाने से कुछ देर के लिए लोगों को काफी परेशानी उठाना पड़ा। पाकुड़ में जमकर हुई बारिश से कुआं एवं तालाबों में कुछ हद तक जल जमाव में वृद्धि हुई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!