Search

May 17, 2026 12:03 am

जल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने अपनी मांग को लेकर सड़क पर उतरकर स्थानीय प्रशासन व नेताओं के खिलाफ की नारे बाजी।

एस कुमार

इस भीषण गर्मी और चुनाव की सरगर्मी के बीच महेशपुर प्रखंड के धर्मखांपाडा गांव के लोगों ने मंगलवार को गांव के मुख्य सड़क में हड़िया, बाल्टी लेकर सड़क पर उतरकर स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधी व नेताओं के खिलाफ नारे बाजी किया। ग्रामीण असीमा बीबी, मुमताज बीबी, सबिता माल, सुलेखा बीबी, जिबनी नेशा, खुर्शीदा बीबी, शाहलुम शेख, शाहबुद्दीन शेख, एमडी यामीन, गुलाम मुरषेद, नासीमा बीबी सहित सैकड़ो ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से हम सभी ग्रामीण जल संकट से जूझ रहे हैं. हालात यह है कि गांव में पीने का पानी नहीं होने के कारण इधर उधर भटकते हुए दूसरे घर और मस्जिद में लगे बोरिंग से अहले सुबह करीब चार बजे से उठकर सभी ग्रामीण अपनी- अपनी प्यास बुझाने को मजबूर है। कहा कि यदि धर्मखांपाड़ा मस्जिद से हमलोगों को पानी नहीं मिलती तो प्यास से हम सभी ग्रामीणों के साथ- साथ मवेशी भी तड़पते हुए नजर आएंगे। कहा कि इस भीषण गर्मी में पानी को लेकर संबंधित विभाग आज तक सुध नहीं ली है।

img 20240514 wa00403157790635547537442

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!