Search

May 10, 2026 9:14 am

आजसू के केंद्रीय समिति का एक सदस्य झामुमो के बैठक में शामिल

राजकुमार भगत

पाकुड़ । इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा के एक बैठक में बुधवार को सोनाजोड़ी में आजसू पार्टी का केंद्रीय समिति के सदस्य अल्फ्रेड सोरेन झामुमो उम्मीदवार के साथ देखा गया है। उक्त बातें आजसू पाकुड़ के जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम ने कहीं। उन्होंने कहा कि इससे लोग क्या समझे , आखिर वे आजसू पार्टी का होकर उनके बैठक में क्यों शामिल हो रहे हैं? उन्होंने कहा कि तथाकथित रूप से यह क्या समझा जाए कि वे झामुमो के समर्थन में है ? आलमगीर आलम ने कहा कि आजसू केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक अकिल अख्तर एवं आजसू जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम एवं आजसू जिला कमिटी एन डी ए के पक्ष में वोट मांग रहा है। आखिर क्या वजह है कि आजसू के केंद्रीय समिति सदस्य अल्फ्रेड सोरेन इंडिया गठबंधन के राजमहल प्रत्याशी विजय हसदा के साथ हैं। उन्होंने आजसू केंद्रीय कमिटी इसपर कार्रवाई करने की मांग की है। आजसू के केंद्रीय समिति के सदस्य अल्फ्रेड सोरेन का संपर्क नंबर नहीं होने के कारण उनका पक्ष नहीं रखा जा सका।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!