अक्षय कुमार
ललपनिया(बोकारो)। पुलिस अधीक्षक बोकारो के द्वारा आगामी पर्व त्योहार को देखते हुए सख्ती से वाहन चेकिंग, एंटी क्राइम चेकिंग एवं मुस्तैदी से गश्ती करने का निर्देश प्राप्त है। प्राप्त निर्देशानुसार हर रोज की भांति दिनांक सोमवार को रूटीन रात्रि गश्ती के समय करीब 02.30 बजे पु०अ०नि० सत्येन्द्र राम, सशस्त्र बल के साथ अम्बेडकर चौक के पास गश्ती में मुस्तैद थे। उसी दरमियान रामगढ़, जोगेश्वर विहार मेन रोड की तरफ से आ रहे 02 (दो) मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी को अचानक देखकर तेजी से मोटरसाईकिल को मोड़कर वापस भागने लगे तो पेट्रोलिंग पार्टी के द्वारा खदेड़कर दो मोटरसाईकिल में सवार दोनों व्यक्ति को पकड़ा गया। मोटरसाईकिल का कागजात मांगने पर कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया तथा चोरी की मोटरसाईकिल होने की बात बताये। तत्पश्चात थाना लाकर कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि और एक चोरी का मोटरसाईकिल बेरमो, फुसरो अन्तर्गत ढोरी, धोड़ा में छुपा कर रखने की बात बताये। तत्पश्चात इसकी सूचना अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (रविन्द्र कुमार सिंह) बेरमो, तेनुघाट एवं अंचल पुलिस निरीक्षक (अनिल कच्छप), गोमिया, तेनुघाट दी गई। वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार एक टीम बनाकर अन्तर छापामारी हेतु थाना प्रभारी, जय प्रकाश एक्का, ललपनिया ओ०पी० के अगुवाई में गिरफ्तार दोनों अभियुक्त के निशानदेही पर बेरमो थाना फुसरो अन्तर्गत ढोरी, धोड़ा में छिपाकर रखे मोटरसाईकिल को बरामद किया गया।


उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार दोनों व्यक्ति जोमेटो में काम करने के क्रम में देर रात ऑर्डर पार्सल के लिए जाया करते थे। पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा गाड़ी चेकिंग किया जाता था जिसमें डिलिवरी बैग, डिक्की आदि को चेक कर पुलिस द्वारा पूछताछ कर छोड़ दिया जाता था। चेकिंग के दौरान हमेशा कुछ न कुछ बहाना बनाकर बच निकलते थे। इसी समय इन दोनों के दिमाग में विचार आया कि जोमेटो पार्सल के आड़ में गाड़ी आदि मोटरसाईकिल चोरी कर खपाने में हम दोनों को कोई शक संदेह नहीं करेगा व पकड़ना मुश्किल ही नामुमकिन है और इसी तरह ये दोनों इस काम को अंजाम दिया करते थे तथा चोरी के लिए कपड़े के ऊपर तीन-चार रंग का पहनकर चोरी किया करते थे जिससे पुलिस, पब्लिक एवं सीसीटीवी कैमरा आदि से बचने के लिए सहायक होता था एवं चोरी करने के पश्चात कुछ दूर चलकर कपड़े बदलकर अपना हुलिया चेंज कर लिया करते थे। इस संदर्भ में महुआटांड़ (ललपनिया ओ०पी०) थाना काण्ड संख्या-41/2026, दिनांक-05.10.2026, धारा-303(2) / 317(2) / 317(4) / 317(5) / 3(5) बीएनएस के तहत काण्ड दर्ज किया गया है।





