Search

May 10, 2026 9:14 am

लकडापहाडी़ गाँव में लगाया गया कालाजार विशेष जांच शिविर।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया (पाकुड़) प्रखंड अंतर्गत लकड़ापहाड़ी गांव में बुधवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर भरत भूषण भगत के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा लकड़ापहाड़ी गांव में कालाजार विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें संभावित कालाजार रोगी जैसे दो सप्ताह से अधिक बुखार ,भूख न लगना ,कमजोरी महसूस होना, खून की कमी, वजन घट जाना तथा पीली का आकार बढ़ जाना जैसे रोगी को देखा गया । उक्त स्वास्थ्य शिविर में कुल 59 रोगी की जांच की गई जिसमें मलेरिया, डेंगू ,टीवी ,कॉस्ट ,लेप्रोसी आदि से ग्रसित मरीजों की जांच की गई तथा संभावित टीवी रोगी को बलगम जांच हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया भेज दिया गया । शिविर में डेंगू कैसे फैलता है एवं डेंगू से कैसे बचाया जा सके के बारे में बताया गया । मौके पर डॉक्टर मुकेश कुमार मंडल, पलीना सोरेन , केटीएस संजय मुर्मू ,प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक प्रभात दास , एमपीडब्ल्यू संजीव कुमार भगत, गांव की सहिया, सेविका, जेएस एल पी एस कर्मी सहित अन्य उपस्थित थे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!