अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान के तहत प्रखंड के विभिन्न गांव में गुरुवार को रैली, शपथ ग्रहण रंगोली प्रतियोगिता का आयोजित किया गया। पाकुड़िया एवं खक्सा कलस्टर में मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर मतदान हेतु लोगो को जागरूक किया गया। वहीं रैली के उपरांत मतदान का महत्व के बारे में विस्तार से सभी को बताया गया एवं रंगोली के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया है। जिसमें बताया गया की एक जून 2024 को राजमहल लोकसभा चुनाव का मतदान है जिसमें सर्वप्रथम पहले जाकर अपने बूथ में मतदान करें तब जलपान करें । रैली में इस प्रकार से कई नारे भी लगाए गए पहले मतदान फिर जलपान, विकास की गंगा बहाना है मतदान का फर्ज निभाना है, हमको यह समझाना है सबको वोट दिलाना है, इस प्रकार कई नारे बोलते हुए अलग-अलग जेएसएलपीएस की महिलाएं एवं पदाधिकारी स्थानीय जनप्रतिनिधि व बीएलओ के द्वारा रैली के माध्यम से पूरे गांव में सभी मतदाताओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक निर्मल कुमार वैद्य, संकुल के सामुदायिक समन्वयक टिंकु कुमार मंडल , आईपीआरपी लक्ष्मी मूर्मू, संकुल संगठन अध्यक्ष मेरेबिना मुर्मू , जेंडर सीआरपी स्टेंसिला, मोनिका, बबीता, चैताली एवं संकुल संगठन के कई दीदियां कार्यक्रम में शामिल थी।






