Search

May 16, 2026 8:44 pm

राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य कर्मियों ने जागरूकता रैली निकाली गई।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भरत भूषण भगत के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों ने जागरूकता रैली निकाली एवं शाम को डेंगू जागरूकता हेतु प्रेस वार्ता किया। सुबह जागरूकता रैली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया से निकलकर डाकबंगला बाजार होते हुए वापस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया पहुंची । जागरूकता रैली में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को विभिन्न नारों के माध्यम से डेंगू बीमारी के लक्षण, कारण, बचाव तथा उपचार के बारे जागरूक करने का कार्य किया। वहीं शाम को चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर भरत भूषण भगत ने प्रेस वार्ता में पत्रकारों को डेंगू के लक्षणों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अचानक तेज सिर दर्द व बुखार का होना, मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द होना, आंखों के पिछले हिस्से में दर्द, जोकि आंखों को घुमाने से बढ़ता है, जी-मिचलाना एवं उल्टी आना तथा गंभीर मामलों में मुंह, मसूड़ों से खून आना तथा त्वचा पर चकत्ते उभरना डेंगू की बीमारी के लक्षण हो सकते हैं। अगर किसी व्यक्ति में मलेरिया व डेंगू के लक्षण नजर आते हैं, तो वे स्वास्थ्य केंद्र पर आकर जांच अवश्य करवाएं ताकि समय पर इलाज शुरू किया जा सके। जांच व उपचार स्वास्थ्य केंद्र पर निश्शुल्क उपलब्ध है। उन्होंने प्रखंड वासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने आसपास के क्षेत्र में बरसाती, गंदा पानी एकत्रित न होने दें। मलेरिया व डेंगू से बचने के लिए पानी की टंकियों व हौदियों के ढक्कन हमेशा बंद रखें, घरों के आसपास पानी एकत्रित न होने दें सप्ताह में एक बार सभी एकत्रित पानी एवं भीगे हुए स्थान का साफ सफाई करें। उन्होंने बताया कि टूटे-फूटे बर्तन, टायर इत्यादि खुले में न रखें, इनमें बरसात का पानी भरने से मच्छर पैदा होने का खतरा रहता है। डॉ सफीउल ओला , प्रभात दास , लैब टेक्नीशियन ,नित्य पाल , बीटीटी, सीएचओ, एमपीडबल्यू सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे ।

img 20240516 wa00396007168479626041908

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!