Search

September 29, 2026 8:11 pm

रामगढ़ उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक

अक्षय कुमार

रामगढ़। मंगलवार को उपायुक्त, रामगढ़ ऋतुराज की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार लुनायत की उपस्थिति में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान जिला खनन पदाधिकारी निशांत अभिषेक के द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध किए जा रहे कार्यों की उपायुक्त सहित अन्य को पीपीटी के माध्यम से विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने विगत कुछ समय में अवैध खनन पर रोक लगाने हेतु किए गए कार्यों की जानकारी ली एवं और भी प्रभावी तरीके से अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उपायुक्त के द्वारा खनन टास्क फोर्स की पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में किए गए कार्यों की जानकारी ली गई। इस दौरान उपायुक्त के द्वारा अवैध मुहानों को बंद करने के तहत किए गए कार्यों की जानकारी लेने के क्रम में उपायुक्त ने कहीं से भी अवैध मुहानों से खनन होने संबंधित सूचना प्राप्त होने पर त्वरित रूप से कार्रवाई करते हुए उसे अच्छी तरह बंद कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

img 20260929 wa01305890102796863683062
img 20260929 wa01321258045053161541630

खनन टास्क फोर्स की बैठक के दौरान उपायुक्त ने खनिजों के परिवहन से संबंधित सभी वाहनों में जीपीएस लगाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी अंचलाधिकारी एवं सभी थाना प्रभारी को अवैध बालू परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाने हेतु कई दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान उपायुक्त जिले में संचालित सभी कारखाने फैक्ट्री आदि में सघन जांच अभियान चलाकर दिए गए मानकों का अनुपालन नहीं करने वाले संस्थाओं को चिन्हित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान जिला स्तरीय पदाधिकारीए प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियोंए विभिन्न परियोजनाओं के महाप्रबंधकोंए अंचल अधिकारियोंए थाना प्रभारियों सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!