एस कुमार
महेशपुर प्रखंड के बड़कियारी मध्य विद्यालय में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन एवं जनलोक कल्याण परिषद पाकुड़ के सदस्य सोनू ठाकुर के द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बरकियारी मध्य विद्यालय की प्रधान शिक्षिका प्रियशीला हेम्ब्रम सहित अन्य शिक्षक की मौजूदगी में छात्र- छात्राओं को बाल विवाह की पंपलेट देकर व बाल विवाह न करने की बात कहते हुए बाल विवाह रोकथाम को लेकर जानकारी दी. जिसमें पुलिस हेल्पलाइन 112 चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन 1098 पर कॉल करने की सलाह भी दी गई।





