बजरंग पंडित
पाकुडिया:- शनिवार महेशपुर विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी ने कार्यकर्ताओं के साथ पाकुडिया प्रखंड अंतर्गत शहरपुर डुमरसोल,चुनपाड़ा,तेतुलिया सहित अनेक गांवों में ग्रामीणों के बीच जनसंपर्क अभियान चला कर राजमहल लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन समर्थित झामुमो के लोकप्रिय प्रत्याशी विजय हाँसदा के पक्ष में मतदान करने का अपील किया।
विधायक ने कहा राज्य सरकार ने जनता और किसान के हित के लिए कई काम किया। हमारी राज्य सरकार ने सभी को पेंशन दिया। बीजेपी सरकार ने ग्यारह लाख राशन कार्ड को डिलिट किया। पाँच हजार स्कुलों को बंद करवाया। मोदी सरकार ने चार सौ से गैस का दाम बारह सौ कर दिया। झुठा केस में हमारे पूर्व आदिवासी मुख्यमंत्री को जेल मे डाल दिया। अभी पुरे देश में इंडिया गठबंधन की लहर बनी हुई है। सभी जगह गठबंधन प्रत्याशी को वोट कर जनता बीजेपी को जबाब देगी। ग्रामीणों के बीच प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा,केन्द्रिय कमेटी सदस्य हरिवंश चौबे,केन्द्रिय कमेटी सदस्य देबीलाल हाँसदाक्,जीप अध्यक्ष जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम ने भी अपने अपने विचार रखें, मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष अशोक भगत, निवारण मरांडी,कालीदास टुडू,मुखिया शिवलाल टुडू,झा.यु.मो. अध्यक्ष मुनीराम मरांडी,परमेश्वर हेम्ब्रम,छोटू भगत,रेफाइल मुर्मू,विनोद भगत,विश्वजीत दास,परमेश्वर मरांडी,गमालियल टुडू,विश्वनाथ मुर्मू,परवेज आलम,ऐनोस मुर्मू,नरेश हाँसदा आदि उपस्थित थे।






