Search

May 16, 2026 5:21 pm

कुंआ से मिला विक्षिप्त व्यक्ति का शव।

एस कुमार

महेशपुर थाना क्षेत्र के आढोल – दमगीपाड़ा के खलियान में कुआं से स्थानीय पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। शव की पहचान आढोल गांव निवासी प्रसाद राय के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के आढ़ोल गांव निवासी प्रसाद राय 36 मानसिक रूप से विक्षिप्त था। बीते गुरुवार शाम को घर से गायब था। परिजनों ने काफी खोजबीन किया। लेकिन प्रसाद राय का कुछ पता नहीं चल पाया। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने प्रसाद राय के घर वालों को प्रसाद राय की कुंवे में शव तैरने की खबर दी। परिजनों ने उक्त स्थान जाकर देखा तो प्रसाद राय का शव कुआं में तैर रहा था। उधर घटना की सूचना महेशपुर पुलिस को मिलते ही थाने के एएसआई मृत्युंजय कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पहुँचकर मामले की छानबीन की. वही मृतक के पत्नी प्रमिला देवी ने बताया कि उसके पति प्रसाद राय विक्षिप्त था. मृतक के पत्नी ने शव को पोस्टमार्टम व कोई कानूनी कार्यवाई नहीं करने को लेकर स्थानीय थाने में लिखित आवेदन देकर शव को अपने रीतिरिवाजों से अंतिम संस्कार किया.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!