Search

May 16, 2026 4:33 pm

जिला माध्यमिक शिक्षक संघ कार्यसमिति की बैठक हुई संपन्न

राजकुमार भगत

जिला माध्यमिक शिक्षक संघ की कार्यसमिति की बैठक कौशर कबीर की अध्यक्षता में संपन्न हुई । उक्त बैठक में कुल आठ प्रस्ताव पर पारित किए गए । पारित कुल आठ प्रस्तावित प्रस्ताव में क्रमशः नियमित वेतन भुगतान की मांग, प्रखंड के डी डी ओ विद्यालय से प्रखंड के शेष विद्यालयों को टैग करने, नियमानुसार जिला संघ के पदाधिकारी के साथ त्रैमासिक बैठक आयोजित करने, माह के तीसरे शनिवार के अवकाश के दिन शिक्षा अदालत आहूत करने, कार्यालय सहायकों द्वारा प्रधानाध्यपक/प्रभारी प्रधानाध्यपक के साथ अभद्र व्यवहार करने के मुद्दे पर बैठक करने, विद्यालय में रात्रि प्रहरी व सफाईकर्मी नियुक्त करने एवं अन्य समस्याओं पर प्रस्ताव पारित करने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। उक्त बैठक में निवास प्रसाद, जैनुल आबीदिन, प्रेमचंद राय, शमशेर आलम, मनीष गुप्ता, आशुतोष कुमार, संजीव कुमार, रोमा कुमारी, विजय कुमार सिंह, अमित कुमार, जवाहर प्रसाद, आशीष श्रीवास्तव, रमेश हेंब्रम, विनय भगत अनिल अगस्टिन हेंब्रम जैसे प्रभारी प्रधानाध्यापकों के अलावा जिला माध्यमिक शिक्षक संघ की सचिव नमिता त्रिवेदी मौजूद रहे ।

img 20240519 wa00174505542280801935591

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!