Search

May 16, 2026 3:47 pm

दाउद मरांडी के घर वापसी के मुद्दे पर काँग्रेस ने किया संवाददाता सम्मेलन

सुदीप कुमार त्रिवेदी

लोकसभा चुनाव से पहले जहाँ एक ओर काँग्रेस पूरे राजमहल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर अपनी पकड़ को और मजबूत कर रही है तो वहीं दूसरी ओर अपनी कमजोर कड़ी को भी जोड़ने का काम करते हुए नए लोगों को काँग्रेस के बैनर तले लाने का काम कर रही है । इसी के निमित्त आज काँग्रेस जिलाध्यक्ष श्री कुमार सरकार के द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने पार्टी के जिला महासचिव दाउद मरांडी के घर वापसी पर उनको पुनः दिल से लगाया एवं साथ ही साथ अपने मंत्री आलमगीर आलम पर की गई कार्रवाई को गंदी राजनीति साजिश करार देते हुए इसके लिए केंद्र की भाजपा सरकार व प्रदेश भाजपा ईकाई को जमकर कोसा । संवाददाता सम्मेलन के शुरूआत में जिला महासचिव दाउद मरांडी के घर वापसी के मुद्दे पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि कतिपय कारणों से दाउद मरांडी अपने तयशुदा मार्ग से भटक गए थे परंतु पुनः अपनी गलती का एहसास करते हुए वे अपने पूराने परिवार में वापस आ गए हैं लिहाजा पूरी जिला काँग्रेस ईकाई परिवार अपने जिला महासचिव दाउद मरांडी का तहेदिल से स्वागत करती है । इस मौके पर दाउद मरांडी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि कुछ समय पहले वे मानवीय स्वभाव के कारण अतिमहत्वाकांक्षा का शिकार होकर दूसरी जगह चले गए थे परंतु अंतरात्मा की आवाज को सुनकर वे पुनः अपने पूराने परिवार में आ गए । बताते चले कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले दाउद मरांडी एआइएमआईएम दल में चले गए थे ।

img 20240520 wa00034690820742215927330

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!