Search

May 16, 2026 3:47 pm

ससुराल आए युवक की बंद पड़े खदान में डूबने से हुई मौत

पाकुड़ जिला के हिरणपुर प्रखंड के सावला पुर निवासी डीबू मरांडी के छत्तीस वर्षीय पुत्र दुखु मरांडी की मृत्यु बंद पड़े खदान में डूबने से हो गई । दुखु मरांडी का विवाह पाकुड़ के बलियाडाँगा मे हुई थी एवं वह ससुराल आया हुआ था,प्राप्त जानकारी के अनुसार दुखू मरांडी नहाने हेतु गया था काफी देर हो जाने पर ससुराल वालों ने खोजना सुरु किया,काफी देर खोज खबर लगाने के बाद पता चला की बंद पड़े खदान में कई लोगों ने नहाते के दौरान देखा,शक गहरा होने पर खबर की सूचना नगर थाना को दी गई जहां मौके पर एएसआई सनातन मांझी पुलिस बल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों की सहायता से खदान के पानी में कई ग्रामीण को उतारा गया,काफी खोजने के बाद ग्रामीणों ने शव को पानी से बाहर निकाला,शव को देखते ही परिजन सभी के मातम सा छा गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!