Search

May 16, 2026 3:07 pm

विजय हांसदा की हार सुनिश्चित है,जनता सब जानती है: पूर्व जिप सदस्य हाजिकुल आलम

झूठे वादों के पुलिंदो के साथ विजय हांसदा चुनावी मैदान में आ रहे नजर: पूर्व जिप सदस्य हाजिकुल आलम

निर्दलीय प्रत्याशी लोबिन हेम्ब्रम के पक्ष में मांगा वोट, मनिरामपुर में की गई बैठक: हाजिकुल आलम

सांसद विजय हांसदा मुसलमान को कब तक झूठा आश्वासन देकर धोखा देते रहेंगे: पूर्व जिप सदस्य

बजरंग पंडित

पाकुड़: मनिरामपुर पंचायत में हाजिकुल आलम के आवास पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का एक अहम बैठक निर्दलीय प्रत्याशी लोबिन हेम्ब्रम के समर्थन में किया गया। बैठक का अध्यक्षता पूर्व जिला परिषद सदस्य हाजिकुल आलम ने किया। हाजिकुल आलम ने कहा कि राजमहल लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी लोबिन हेम्ब्रम चुनाव लड़ रहे है उनका 13 नम्बर में कैंची छाप है और आपलोगों एवं जनता का सहयोग से विजयी भी होंगे। पूर्व जिप सदस्य हाजिकुल आलम ने कहा कि मूलवासी, स्थानीय नीति, 1932 खतियान का मामला बोरियो विधायक सह राजमहल लोकसभा का निर्दलीय प्रत्याशी लोबिन हेम्ब्रम जी ने ही विधानसभा में उठते आ रहे हैं। उन्होंने कहा सांसद विजय हांसदा जी तीसरी बार टिकट लेकर फिर राजमहल लोकसभा क्षेत्र की जनता के बीच वोट मांग रहे है लेकिन 10 वर्षो में उसने राजमहल लोकसभा के लिए क्या किया जनता उनसे सवाल करे क्षेत्र में बेरोजगारी का समस्या, स्वास्थ्य का समस्या, पेयजल का समस्या, शिक्षा का समस्या काफी है। सांसद विजय हांसदा जी को सिर्फ अपना विकास चाहिए क्षेत्र का विकास से कोई मतलब नहीं है। पाकुड़ में पिछले चुनाव में जनता उनको भर-भर के वोट दिया था लेकिन सांसद सब भूल गया। जनता पाकुड़, राजमहल बोरियो, बरहेट लिट्टीपाड़ा, महेशपुर विधानसभा में विजय हांसदा के खिलाफ विरोध सुरु हो चुका है और निर्दलीय प्रत्याशी लोबिन हेम्ब्रम के समर्थन में सभी जाति धर्म के लोग वोट घर-घर जा कर कैंची छाप में मांग रहे है।
यह बातें पूर्व जिला परिषद सदस्य हाजिकुल आलम ने कही, उन्होंने कहा कि पिछले दो बार चुनाव जीतने के बाद अपने मतदाताओं से दूरी बनाए रखने वाला सांसद श्री हांसदा चुनाव के दरमियान कई वादे किए, सारे वादे धरे के धरे रह गए। श्री आलम ने कहा कि जिसमें एक वादा 18 जनवरी 2024 को आम जनता से विजय हांसदा ने किया था कि जनता के सुविधा के मद्दे नजर पाकुड़ में जो ट्रेन का ठहराव नहीं है उसका ठहराव को लेकर मांग करूंगा, साथ ही साथ इस रूट से दिल्ली जाने के लिए सीधी ट्रेन की मांग रेलवे मंत्रालय से करने का वादा किया गया था। लेकिन आजतक ये मांग पूरी नहीं हुई, और न ही इसके लिए सार्थक प्रयास सांसद के द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि सांसद अपनी मांगों की पूर्ति ना होने पर रेलवे द्वारा कोयला एवं पत्थर की ढोलाई बाधित की जाएगी ऐसी घोषणा उन्होंने की थी, परंतु आज तक कुछ नहीं हुआ। कब तक मुसलमानो को डर दिखा-दिखा के उनसे वोट लिया जायेगा क्या बीजेपी को हराने का ठिका सिर्फ और सिर्फ मुसलमानों का है ?

img 20240520 wa00334136759549719229055

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!