स्वराज सिंह
पाकुड़ शहर के धनुषपूजा स्थति शिव मंदिर के पास समाज सेवी सुधीर कुमार साह एवं नीरज कुमार राउत के नेतृत्व में अन्य सभी सामाजिक सदस्य के सहयोग से आम का दो पेड़ लगाया गया जिसमें लव कुमार, अनुज कुमार, प्रेम, राज का अहम भूमिका रहा। उक्त स्थान में पूर्व में 22 पेड़ सामाजिक सदस्य के योगदान से लगाया गया था जिसमें से पांच पौधे कड़ी धूप कारण सूख गया था उसी स्थान पर दो आम का पेड़ लगाया गया। समाज सेवी सुधीर कुमार साह ने पेड़ लगाने का उद्देश्य पर बताया कि पर्यावरण संरक्षण, पशु पक्षियों समेत लोगो को छाव फल मिल सके इसके लिए समाज में सभी व्यक्ति को आगे आनी चाहिए कम से कम दो पेड़ पर व्यक्ति को लगाने की अपील की। आगे भी जगह चिन्हित कर पेड़ लगाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा इस नेक काम में शामिल होने की भी अपील की।






