Search

May 10, 2026 4:57 am

विजय हांसदा को तीसरी बार विजय दिलाने हेतु झामुमो कार्यकर्ता‎ओं ने कसी कमर।

बाइक रैली निकाल ग्रामीण क्षेत्रों का किया दौरा।

इकबाल हुसैन

महेशपुर झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख,प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां,प्रखंड उपाध्यक्ष रुहुल अमीन, बुदल यादव, प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम, कोषाध्यक्ष पप्पू अंसारी के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ता‎ओ द्वारा‎ प्रखंड के रोलाग्राम,मानिकपुर, जयनगरा, सीतारामपुर, अभूआ, श्रीरामगड़िया, अर्जुनदहा पंचायत के विभिन्न गाँवों मे बाइक रैली निकाल कर जनसंपर्क अभियान चलाया एवं सभी लोगो को राजमहल लोकसभा से इंडिया गठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी विजय हाँसदा के पक्ष में अधिक से अधिक वोट देकर जिताने की अपील ग्रामिणों से किया। इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां ने जानकारी देते हुए बताया की आगे भी इसी तरह का जनसंपर्क अभियान प्रत्येक‎ पंचायत के सभी गांवों एवं घर घर जाकर चलाया जायेगा।इस अवसर पर प्रखंड कमिटी,सभी पंचायत कमिटी, सभी बूथ कमिटी सहित सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे।

img 20240521 wa00232816882559577018802

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!