Search

October 7, 2026 8:39 pm

पाकुड़ को मिल सकती है पटना-दिल्ली ट्रेन की सौगात, जीएम ने तेज किए प्रयास।

पूर्व रेलवे जीएम गीतिका पांडेय ने स्टेशन व कोयला साइडिंग का लिया जायजा, लोडिंग बढ़ाने और यात्री सुविधाओं पर दिया जोर

पाकुड़ से पटना और दिल्ली की ट्रेन सेवा शुरू होने की उम्मीद बढ़ी है। पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक गीतिका पांडेय ने बुधवार को पाकुड़ स्टेशन और कोयला रेलवे साइडिंग का निरीक्षण करने के बाद कहा कि दोनों प्रमुख शहरों के लिए ट्रेन परिचालन शुरू करने की दिशा में प्रयास जारी हैं। उन्होंने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के साथ महिला सुरक्षा को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
विशेष सैलून से पाकुड़ पहुंचीं जीएम ने सबसे पहले संकट मोचन मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद कोयला साइडिंग पहुंचकर डब्ल्यूबीपीडीसीएल और डीबीएल के अधिकारियों से कोयला लोडिंग, क्षमता, रेलवे लाइन विस्तार और सीसीटीवी व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने लोडिंग क्षमता बढ़ाने की संभावनाओं पर काम करने का निर्देश दिया। जीएम ने कहा कि हावड़ा मंडल में राजस्व के लिहाज से पाकुड़ महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

ट्रैक सुरक्षा की भी जांच

स्टेशन निरीक्षण के दौरान जीएम ने ट्रैक गैंग और सुरक्षा कर्मचारियों से सीधे बातचीत की। ट्रैक प्रोटेक्शन, सुरक्षा उपकरण, पॉइंट्स एवं क्रॉसिंग, गैंग चार्ट और लॉगबुक के रखरखाव की जांच की। कर्मचारियों से सुरक्षा नियमों के पालन की जानकारी भी ली।

डॉरमेट्री फिर शुरू करने पर विचार

जीएम ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए लंबे समय से बंद डॉरमेट्री को दोबारा शुरू करने पर भी विचार किया जाएगा। महिला यात्रियों की सुरक्षा में किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने महाराजपुर के पास गंगा कटाव से प्रभावित रेल परिचालन का जिक्र करते हुए कहा कि युद्धस्तर पर काम कर 24 घंटे में परिचालन सामान्य कर दिया गया था। मौके पर डीआरएम विशाल कपूर समेत पूर्व रेलवे के कई अधिकारी मौजूद थे।

IMG 20261007 WA0011
IMG 20261007 WA0010 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!