अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया थाना क्षेत्र में वाहनों की धरपकड़ अभियान जोर शोर से शुरू हो गई है। पाकुड़िया थाना के सामने, सिद्धू कान्हु मोड़,डाकबंगला मोड़ के पास मंगलवार को 50 ऑटो एवं टोटो वाहनों का सीजर लिस्ट बीडीओ साईमन मरांडी एवं पाकुड़ डीटीओ कार्यालय के जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन रितेश कुमार सिंह, आईटी अस्सिटेंट अमित कुमार की उपस्थिति में सीजर लिस्ट काटा गया । इस दौरान बीडीओ साईमन मरांडी ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर वाहनों को पकड़ा जा रहा है। इन सभी ऑटो एवं टोटो में दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने एवं पहुंचने का कार्य किया जाएगा। साथ ही सभी वाहन चालक को एक नोटिस दिया गया है । जिसके तहत संबंधित वाहन मालिकों को निर्धारित तिथि को पाकुड़िया थाना में वाहन को जमा करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी प्रकार के वाहन चालक अपने अपने वाहन में वाहन से संबंधित कागजात जैसे रजिस्ट्रेशन पेपर सहित सभी प्रकार के कागजात अपने साथ लेकर चलें। वाहन जांच के दौरान साथ में वाहन का कागजात नहीं रहने पर या यदि वाहन मालिकों द्वारा वाहन देने में आनाकानी की जाएगी तो संबंधित वाहन मालिकों पर फाइन के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर बीपीआरओ त्रिदीप शील सहित अन्य उपस्थित थे।






