Search

August 30, 2026 1:23 am

ऑस्ट्रेलिया में सम्मान के बाद फरक्का में लुत्फुल हक का अभिनंदन, बोले- जरूरतमंद के चेहरे की मुस्कान ही समाजसेवा की असली कमाई।

पाकुड़/ समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में सम्मानित हुए समाजसेवी लुत्फुल हक का फरक्का में स्वागत-सह-सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, फरक्का के बैनर तले फरक्का ब्लॉक हॉल में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके सेवा कार्यों की सराहना करते हुए लोगों ने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्ग तक मदद पहुंचाने का उनका प्रयास प्रेरणादायक है। लुत्फुल हक को हाल ही में सिडनी में दैनिक जागरण की ओर से आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मान मिला था। इसी उपलब्धि के बाद फरक्का में आयोजित समारोह में उनका आत्मीय अभिनंदन किया गया।

छह मेडिकल विद्यार्थियों को भी सम्मान

कार्यक्रम में नीट क्वालीफाई करने वाले छह मेडिकल विद्यार्थियों को लुत्फुल हक ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है। चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढ़कर जरूरतमंदों की सेवा करना ही उनकी सफलता को वास्तविक अर्थ देगा। उन्होंने कहा कि सफलता सिर्फ अपने सपनों को पूरा करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए। अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों का लाभ समाज के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना ही सफलता को सार्थक बनाता है।

सम्मान के साथ बढ़ती है जिम्मेदारी

लुत्फुल हक ने कहा कि समाजसेवा के क्षेत्र में मिलने वाला सम्मान उनके लिए गौरव की बात है, लेकिन इसके साथ जिम्मेदारी भी बढ़ती है। समाज जब किसी के अच्छे कार्यों को पहचानता है तो सेवा के प्रति उत्साह और मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि समाजसेवा का असली मकसद जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना है।
कार्यक्रम में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी फरक्का के संपादक कल्याण कुमार भट्टाचार्य, अधिवक्ता रबीउल आलम, हाजिकुल इस्लाम, दीपरजीत भगत, विश्वजीत हालदार, दीपायन तालुकदार और सोमित्रो मित्रा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मंच संचालन देबोलीना बनर्जी ने किया।
समारोह में एक ओर विदेश में मिले सम्मान के बाद लुत्फुल हक का अभिनंदन किया गया, वहीं दूसरी ओर नीट में सफलता हासिल करने वाले छह विद्यार्थियों को सम्मानित कर शिक्षा, सेवा और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।

img 20260829 wa00135686981518372738420
img 20260829 wa0012383769905914557530

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!