अक्षय कुमार
कथारा। कथारा जीएम ग्राउंड में चल रहे पांच दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का समापन शुक्रवार को हुआ। विगत 5 दिनों में सभी खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय करते हुए दर्शकों में उत्साह बनाए रखने का काम किया।रोजाना मैच देखने हजारों की संख्या में दर्शक मैदान पहुंचते रहे। मौके पर पूर्व नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी मोहम्मद जानी आदि भी मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। सीसीएल प्रबंधन द्वारा आयोजित इस फुटबॉल टूर्नामेंट में कई खिलाड़ी उभर कर आए। फाइनल मुकाबले में कोयलांचल क्लब कथारा ने जारंगडीह 16 नंबर उत्तरी पंचायत की टीम को हराकर टूनामेंट पर कब्जा किया।


मौके पर विजेता टीम को ट्रॉफी देकर स्टाफ ऑफिसर खनन विनोद कुमार, अभिजीत दत्ता, परियोजना पदाधिकारी कथारा कोलियरी रंजीत कुमार, गोविंदपुर परियोजन पदाधिकारी सतीश कुमार त्रिवेदी, जारंगडीह परियोजना पदाधिकारी पी.के सेन गुप्ता, कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति, कथारा कोलियरी खान प्रबंधक कृष्ण मुरारी सहित अन्य ने सम्मानित किया। मौके पर सीसीएल के विभिन्न पदाधिकारी, यूनियन लीडर एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। संपूर्ण कार्यक्रम के आयोजन में संचालन कमिटी के जुगनू यादव, बाबू मुंडा, लखन यादव आदि का प्रमुख योगदान रहा। उद्घोषक की भूमिका पिंटू ने निभाई।





