Search

October 29, 2026 4:40 am

एसआईआर में एक भी पात्र मतदाता का नाम नहीं छूटे, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

जाति प्रमाणपत्र बनाने में तेजी लाने का आदेश, सदर प्रखंड पहुंचकर मतदाताओं की समस्याएं सुनीं

पाकुड़। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर जिला प्रशासन ने सक्रियता बढ़ा दी है। बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने पाकुड़ सदर प्रखंड पहुंचकर एसआईआर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जाति प्रमाणपत्र बनवाने पहुंचे मतदाताओं से बातचीत कर आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी और उनकी समस्याएं सुनीं।
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि एसआईआर के दौरान किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से छूटना नहीं चाहिए। इसके लिए मतदाताओं को जरूरी दस्तावेजों की सही जानकारी उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान करने को कहा। उन्होंने जाति प्रमाणपत्र निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा लंबित आवेदनों का नियमानुसार जल्द निष्पादन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

लंबित कार्यों में तेजी लाने का निर्देश।

निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ) एवं अतिरिक्त एईआरओ के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में एसआईआर कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ काम करें, ताकि किसी भी योग्य मतदाता को अनावश्यक परेशानी न हो।
मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

IMG 20261028 WA0021

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!