जिले में विभिन्न पंचायतों में जनसंपर्क कर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में राजमहल प्रत्याशी विजय हांसदा के पक्ष में मांगा वोट
राजकुमार भगत
जिले के पाकुड़ प्रखंड अंर्तगत कान्हुपुर पंचायत निवासी झामुमो पार्टी के वरीय कार्यकर्ता रहे माताल हांसदा के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढ़स बँधाया। जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने बताया कि माताल हांसदा पार्टी के एक समर्पित सिपाही थे। पार्टी हित व पंचायत में संगठन को मजबूती देने में उन्होंने अहम योगदान दिया। झामुमो परिवार सदा उनका ऋणी रहेगा। श्राद्ध कार्यक्रम के पश्चात झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने चेंगाडांगा, सुंदरापहाड़ी, नसीपुर, सितापहाड़ी व विक्रमपुर मोड़ में जनसंपर्क कर राजमहल प्रत्याशी विजय हांसदा जी के पक्ष में भारी संख्या में वोट देकर जिताने की अपील की। उन्होंने लोगों से कहा कि भाजपा की सरकार आम आदमी नही बल्कि कुछ खास आदमी के लिए कार्य कर रही है। लोकतंत्र को खत्म करने का जो प्रयास हो रहा है उसको देखते हुए आप सब इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा जी को भारी मतों से जिताये। मौके पर पाकुड़ प्रखंड उपाध्यक्ष दयानंद भगत, संबंधित पंचायतों के अध्यक्ष सचिव सहित अनेकों नेतागण व सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।






