Search

May 16, 2026 1:43 pm

भाजपा समर्थित पार्षदों ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ समिति के साथ की बैठक

सुदीप कुमार त्रिवेदी

लोकसभा चुनाव के निमित्त पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 बूथ संख्या 396 एवं 397 में बूथ समिति के साथ बैठक की गई। बैठक में 1 जून को होने वाले लोकसभा चुनाव में बूथ स्तर पर भाजपा को मजबूती प्रदान करने पर चर्चा की गई।
निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सम्पा साहा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे०पी० नड्डा जी ने कार्यकर्ताओं को ‘बूथ जीतों चुनाव जीतो’ का मूल मंत्र दिया है। हम सभी कार्यकर्ता इस मूल मंत्र के तहत आगामी लोकसभा चुनाव में बूथ स्तर पर भाजपा को मजबूत कर अधिक से अधिक पोलिंग भाजपा के पक्ष में करवा के इस राजमहल लोकसभा में निश्चित रूप से कमल खिलाएंगे।
आज के इस बैठक में निवर्तमान वार्ड पार्षद अजय रविदास, अनिकेत गोस्वामी,अजय भगत,पिंटू हाजरा,पुरषोत्तम राय,लखपति परमाणिक,सुनील रविदास संग अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!