Search

May 10, 2026 3:45 am

बीडीओ की उपस्थिति में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

वोट से बदलती है देश की दिशा और दशा: डीपीएम पाकुड़ निशीकांत नीरज

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़ ) सातवें फेज यानी अंतिम चरण के दौरान सौ फीसदी वोट करने के लिए संघन मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रखंड सह अंचल कार्यालय हिरणपुर के सभागार में बुधवार को बीडिओ टुडू दिलीप की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग पलाश झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी द्वारा संचालित सखी मंडल से जुड़ी महिलाओं के साथ स्वीप कोषांग कार्यक्रम के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में सखी मंडल की महिलाओं को मतदान से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी गई साथ ही मतदाता जागरूकता अभियान को सुचारू रूप से संचालित करने को लेकर अहम पहलू के बारे में बताया गया। बीडिओ टुडू दिलीप ने कहा कि पूरे प्रखंड क्षेत्र में मतदाता जागरूकता को लेकर स्वीप कोषांग के माध्यम से सखी मंडल की महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजन कर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में अपना भागीदारी सुनिश्चित कर महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस निशिकांत नीरज
डीपीआरओ राहुल कुमार ,
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी
सुब्रतो हजरा,
आकांक्षी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी
समीर ए मुर्मू ,
अंचल पदाधिकारी मनोज कुमार
प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक हिरणपुर कुंदन कापरी, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक विवेक कुमार,
शंकर तिवारी, संजय पाल ,
जेएसएलपीएस हिरणपुर के समस्त कर्मी व महिलाएं मौजूद थे।

img 20240522 wa00325541433422762918607

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!