Search

May 16, 2026 11:45 am

बिजली तार की चपेट में आने से एक मवेशी की मौत।

बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों ने किया घंटों सड़क जाम।

एस कुमार

महेशपुर थाना क्षेत्र के तेलियापोखर गांव के समीप बिजली तार के चपेट में आ जने से एक मवेशी की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के तेलियापोखर गांव निवासी दिनेश मरांडी अपने मवेशी को लेकर एक घर से अपने दूसरे घर मवेशी ले जा रहा था। इसी क्रम में सड़क किनारे बिजली की तार गिरी हुई थी। जहां मवेशी बिजली की तार के चपेट में आ जाने से मौके पर ही मौत हो गई. उक्त घटना को लेकर सैकड़ो ग्रामीणों ने बिजली विभाग के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए आक्रोशित ग्रामीणों ने महेशपुर-गुम्मामोड मुख्य सड़क को ढाई घण्टा सड़क जाम कर दिया. वही मवेशी मालिक दिनेश मरांडी ने बताया कि मवेशी की कीमत 35 हजार रुपये थी। बिजली विभाग की लापरवाही के कारण उन्हें इतना बड़ा नुकसान हुआ है. उधर सड़क जाम की सूचना मिलते ही महेशपुर थाने के एसआई दिनेश प्रसाद सिंह पुलिस बल के साथ जाम स्थल पहुँचकर आक्रोशित ग्रामीणों को सड़क जाम हटाने को लेकर काफी समझाने का प्रयास किया. लेकिन सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्रामीण बिजली विभाग द्वारा मरे हुए मवेशी के एवज में मुआवजा राशि देने के लिए मांग पर अड़े रहे. वही पुलिस अधिकारी द्वारा ऐसी घटना में निर्धारित प्रक्रिया के तहत आगे की कार्यवाई किए जाने की बात कही. जिसके बाद ग्रामीणों ने थाना प्रभारी के नाम पर मुआवजा को लेकर लिखित आवेदन देते हुए ढाई घण्टो बाद सड़क जाम हटाया. सड़क जाम होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी।

img 20240522 wa00613234288001354459909

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!